Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भारी बारिश में बह गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पुलिया-ग्राम पनगवां का टूटा संपर्क
    कोरबा

    (कोरबा) भारी बारिश में बह गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पुलिया-ग्राम पनगवां का टूटा संपर्क

    By Vinod Mittal07/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत विकासखंड पसान अंतर्गत ग्राम पंचायत पनगवां का मुख्य सड़क से संपर्क मूसलाधार बारिश के बाद पूरी तरह टूट गया। ग्राम सरमा से ग्राम पनगवां को जोड़ने वाले मार्ग पर बकाई नाला स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की अप्रोच पुलिया तेज बहाव में बह गई, जिससे पूरा ग्राम पहुंच विहीन हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है और आवश्यक सेवाओं के संचालन पर भी संकट गहरा गया है।
    जानकारी के अनुसार कि संबंधित पुलिया का निर्माण लगभग डेढ़ वर्ष पहले ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था। इतनी कम अवधि में पुलिया का क्षतिग्रस्त होकर बह जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप हुआ होता तो पहली ही तेज बारिश में पुलिया नहीं बहती। पुलिया बहने से ग्राम पंचायत पनगवां का बाहरी क्षेत्रों से सड़क संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया है।
    आने वाले दिनों में हसदेव नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ क्षेत्र के डूबान में आने की संभावना है, जो सामान्यतः अक्टूबर-नवंबर तक बनी रहती है। ऐसे में ग्राम तक पहुंचना और भी मुश्किल हो जाएगा। इस स्थिति का सीधा असर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पर भी पड़ने की आशंका है। सड़क संपर्क टूटने से उचित मूल्य दुकान तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना कठिन हो सकता है, जिससे ग्रामीणों को राशन संकट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों और अन्य जरूरतमंद लोगों के आवागमन पर भी गंभीर असर पड़ेगा।
    ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों से तत्काल वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुलिया का उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पुनर्निर्माण कराने, निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।

    18 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) डॉ. खूबचंद बघेल जयंती पर कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति का समारोह 19 जुलाई को
    Next Article (कोरबा) धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.