* कोरबा-पश्चिम, रायपुर सेंट्रल, दुर्ग और बिलासपुर रीजन ने सेमीफाइनल मैच में बनाई जगह
कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में शुरू हो गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े ने अपने प्रतिद्धंदी खिलाड़ी अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा को बाॅल की सर्विस दे की।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ मैदान पर उतरें और खेल का आनंद लें। गौरतलब है कि अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र, मड़वा कर रहा है। पिछली बार यह खेल स्पर्धा एचटीपीएस कोरबा-पश्चिम में आयोजित की गई थी।
खेल स्पर्धा में पाॅवर कंपनीज की 8 टीम हिस्सा ले रही हैं। इनमें रायपुर सेंट्रल, रायपुर रीजन, अंबिकापुर रीजन, बिलासपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा-पश्चिम, डीएसपीएम कोरबा-पूर्व, एबीटीवीएस मड़वा और दुर्ग रीजन शामिल हैं।
दो पुलों में मैच हुए। दोनों में चार-चार टीम शामिल रहीं। हुए मुकाबले में अपना दबदबा बनाते हुए कोरबा पश्चिम, रायपुर सेंट्रल, दुर्ग रीजन और बिलासपुर रीजन ने सेमीफाइनल मैच में जगह बना ली है।
शुभारंभ समारोह में विद्युत गृह से अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.एल. ध्रुव, एन. लकरा, आर.के. नायक, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ अभयमिश्रा, अधीक्षण अभियंता क्रिस्टोफर एक्का, धमेंद्र बंजारे सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई / मंथन मित्तल



