Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बकरीद पर्व से पहले पुलिस ने मुस्तैद की व्यवस्था-दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    कोरबा

    (कोरबा) बकरीद पर्व से पहले पुलिस ने मुस्तैद की व्यवस्था-दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    By Vinod Mittal05/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) मुस्लिम धर्मावलंबियों का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार बकरीद अर्थात कुर्बानी का पर्व ईद-उल- अजहा 28 मार्च गुरुवार को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर बकरों की कुर्बानी दी जाएगी। इससे पहले ईदगाहों से लेकर मस्जिदों और इबादतगाहों में बकरीद की नमाज अता की जाएगी।
    एक तरफ जहां मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा अकीदत के साथ बकरीद मनाने की तैयारी की गई है तो दूसरी तरफ जिला व पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर अपनी तैयारी की है। इस कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोतवाली, सिविल लाइन थाना, मानिकपुर चौकी, सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी एवं स्टाफ के साथ वाहन में फ्लैग मार्च किया गया।
    शहर क्षेत्र के उन सभी मस्जिदों और इबादतगाहों के आसपास पुलिस ने अपनी धमक बढ़ाई और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने का संदेश दिया। टीपी नगर चौक पर यातायात विभाग के अधिकारियों एवं एएसआई मनोज कुमार राठौर के साथ यातायात व्यवस्था पर आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी ईदगाहों, मस्जिदों समेत इबादतगाहों पर नमाज अता करने के लिए जाने के दौरान और इसके पश्चात उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सभी नमाज स्थलों पर भी व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने के संबंध में निर्देश देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी क्षेत्र में निरंतर गश्त करती रहेगी व धर्मस्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

    28 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आदिवासी विमर्श पर राष्ट्रीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा शीघ्र आहूत : डॉ गजेंद्र
    Next Article (कोरबा) चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नई लूप लाइन शुरू

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.