Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक कक्ष की छत का गिरा प्लास्टर-टला बड़ा हादसा
    कोरबा

    (कोरबा) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक कक्ष की छत का गिरा प्लास्टर-टला बड़ा हादसा

    By Vinod Mittal05/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * घटना के वक्त लंच पर गए थे चिकित्सक
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना एसईसीएल गेवरा खदान के हैवी ब्लास्टिंग से भिलाई बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक कक्ष के छत से प्लास्टर भरभराकर कर गिर गया।
    सुखद पहलू यह रहा कि घटना के वक्त चिकित्सक लंच पर थे। अस्पताल में मरीज भी नहीं थे। जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। दरअसल एसईसीएल गेवरा द्वारा कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग किया जाता है। खदान में होने वाले ब्लास्टिंग के कारण पत्थर के उड़कर आबादी वाले क्षेत्र में गिरना और पक्के भवनों के छत का क्षतिग्रस्त होना अब आम बात हो गई है। कई बार तो लगता है कि ब्लास्टिंग के कारण बिल्डिंग पूरी तरह गिर सकती है। ऐसी ही परिस्थिति पुनः निर्मित हुई।
    खदान की हैवी ब्लास्टिंग से स्वास्थ्य केंद्र का बोर भी 2 सालों से धंस चुका है। जिससे पानी की भारी समस्या बनी रहती है। टैंकर से स्वास्थ्य केंद्र के पानी आपूर्ति की जाती है। जिस दिन पानी टैंकर नहीं आता उस दिन कर्मचारी सहित मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अस्पताल परिसर कोल डस्ट, धूल से पट जाता है, पर्याप्त पानी नहीं होने से सफाई भी नहीं हो पाती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से खदान की दूरी महज 500 मीटर से भी कम है, रोज रोज हो रही हैवी ब्लास्टिंग से स्वास्थ्य केंद्र की छत, दीवाल भी कमजोर हो गए हैं। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, कर्मचारी डर के साए में मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

    11 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुनः उभरी गंभीर लापरवाही
    Next Article (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड को पार्किंग बना देने का आरोप-दिया गया 7 दिन का अल्टीमेटम

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.