Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राज ज्वेलर्स में कट्टा दिखाकर मिर्च पाउडर झोंकने वाले लुटेरों की तस्वीर जारी-सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार इनाम
    कोरबा

    (कोरबा) राज ज्वेलर्स में कट्टा दिखाकर मिर्च पाउडर झोंकने वाले लुटेरों की तस्वीर जारी-सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार इनाम

    By Vinod Mittal07/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छुरीकला में “राज ज्वेलर्स” सराफा दूकान में हुई दुस्साहसिक लूट की कोशिश के मामले में फरार अज्ञात कथित आरोपियों की तस्वीर जारी की है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    जानकारी के अनुसार 01 जुलाई को छुरीकला स्थित “राज ज्वेलर्स” नामक सराफा दुकान में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुसे थे। बदमाशों ने दुकान संचालक को डराने के लिए देशी कट्टा दिखाया और उसकी आँखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट का दुस्साहसिक प्रयास किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(6) एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    * सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरें
    घटित घटना के बाद से ही तीनों नकाबपोश कथित आरोपी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने घटना स्थल और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिससे आरोपियों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें अब सार्वजनिक किया गया है।
    * सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गुप्त
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जो भी व्यक्ति इनके संबंध में ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देगा जिससे उनकी गिरफ्तारी हो सके, उसे 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
    अगर आपको कोई जानकारी मिले तो पुलिस अधीक्षक जिला-कोरबा: 07759-224500 थाना कटघोरा: 07815-250331 पुलिस नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) कोरबा: 07759-224031, 222483 में सूचना देवें।

    04 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत ने उषा राठौर को बनाया कटघोरा की ‘‘सोशल मीडिया सांसद प्रतिनिधि’’
    Next Article (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों पर अनवरत प्रभावी कार्यवाही जारी

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.