Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कई वाहनों को किया जप्त
    कोरबा

    (कोरबा) खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कई वाहनों को किया जप्त

    By Vinod Mittal05/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की गई।
    अनवरत कार्यवाही के दौरान खनिज रेत, गिट्टी एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कार्यवाही कर बरमपुर से अवैध रेत परिवहन करते 1 ट्रैक्टर तथा सर्वमंगला चौकी क्षेत्र से गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 हाइवा को जप्त कर सर्वमंगला चौकी अभिरक्षा में रखा गया। राताखार में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 टीपर को जप्त किया गया। वहीं जरहाजेल बरमपुर में बसाहट समतलीकरण के लिए किए जा रहे कार्य में बिना वैधानिक अनुमति मिट्टी का उत्खनन व परिवहन करवाने पर कार्यवाही करते हुए मौके पर स्थित 4 चैन माउंटेन को जप्त कर सील किया गया।
    कोरबा-पश्चिम गेवरा बस्ती से मुरुम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 2 ट्रैक्टरों पर कार्यवाही करते हुए कुसमुंडा थाना अभिरक्षा में रखा गया है। नरईबोध में ईंट भट्ठे से ईंट का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रैक्टर को जप्त किया गया। इंदलभाटा तरदा में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रैक्टर को जप्त किया गया।
    इसी प्रकार कोरबा-चांपा सड़क मार्ग अंतर्गत उरगा क्षेत्र में मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 1 चैन माउंटेन और 3 हाइवा को जप्त कर सील किया गया। सभी जप्त वाहनों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। इस कार्यवाही से अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालो के बीच खलबली मच गयी हैं।
    खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा राजस्व की क्षति को रोकना है। अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
    जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

    25 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सर्वमंगला पुल के सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन
    Next Article (कोरबा) जैन साधु-साध्वियों पर हिंसक घटनाओं के विरोध में मौन रैली आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.