Close Menu
    What's Hot

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर आहूत

    By Vinod Mittal06/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 581 यूनिट रक्त हुआ संग्रहण
    * 1000 पौधे का किया गया रोपण
    कोरबा (मंथन) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कोरबा पावर लिमिटेड (केपील) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिलासा ब्लड बैंक के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में केपील संयंत्र के कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    कार्यक्रम की शुरुआत केपील के चीफ बिजनेस अधिकारी समीर कुमार मित्रा और परियोजना प्रमुख सी.वी.के. प्रसाद के फीता काट की। इस मौके पर कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौक़े पर सभी ने केक काटकर समूह के चेयरमैन की लंबी उम्र और समूह के तरक्की की कामना भी की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और रक्तदान के महत्व को समाज़ तक पहुंचाना था।
    उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केपील के चीफ बिजनेस अधिकारी समीर कुमार मित्रा ने कहा कि “रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है अतः समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”
    इस दौरान समूह के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने 581 यूनिट से अधिक रक्तदान तथा 1000 पौधों का रोपण किया, जिसमें 700 से अधिक लोगों ने भाग लिया। हर वर्ष 24 जून को अदाणी समूह द्वारा इस प्रकार का रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। यह आयोजन सामुदायिक कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
    शिविर के सफल संचालन में बिलासा ब्लड बैंक और केपीएल के चिकित्सीय दल ने अहम योगदान दिया, जिसमें डॉ. मिथिलेश प्रसाद, डॉ. सोमेंन सिंह, डॉ. आयुष गुप्ता एवं डॉ. राज नंदिनी साहा उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने रक्तदाताओं की देखरेख करते हुए शिविर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराया। इसके अलावा, कार्यक्रम के सुचारू संचालन में टीम के अन्य सदस्यों स्वरज गौतम, सुश्री सोनल परिजात दुबे एवं सुश्री पूजा साहू का भी विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने आमजन से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।
    इस आयोजन में अदाणी फाउंडेशन तथा मानव संसाधन विभाग का विशेष सहयोग रहा। अदाणी समूह प्रदेश में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता हेतु समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न विकासात्मक कार्य संचालित कर रहा है, जिससे ग्रामों में समृद्धि और प्रगति के नए द्वार खुले हैं। इन प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की पहलें की जा सकती हैं, जिससे संपूर्ण समाज का विकास संभव हो सके।

    26 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले की चटकारा चौपाटी बनी प्रदेश की पहली “ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब”
    Next Article (कोरबा) लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार

    Related Posts

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    08/02/2026

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    08/02/2026

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    * तीन घंटे प्रभावित रहा कोयला परिवहन कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम में एसईसीएल की मानिकपुर रेलवे…

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    (कोरबा) भूखा कोबरा फंसा तोते के पिंजरे में-आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.