Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) डीएसपीएम में 53, एचटीपीपी प्लांट में 48 दिन का कोयला संग्रहित

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के तहत GEM 7.0 का किया शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के तहत GEM 7.0 का किया शुभारंभ

    By Vinod Mittal05/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 122 बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एनटीपीसी-कोरबा का एक और सशक्त कदम
    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में संचालित एनटीपीसी के कोरबा संयत्र ने अपने प्रमुख सामुदायिक विकास कार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM 7.0) के सातवें संस्करण का शुभारंभ करते हुए बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरुआत की।
    चार सप्ताह की पूर्णतः आवासीय इस कार्यशाला का उद्घाटन किशोर चंद्र पात्रा, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी-कोरबा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण, मैत्री महिला समिति की सदस्याएँ, सीआईएसएफ प्रतिनिधि, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, अभिभावक तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
    एनटीपीसी लिमिटेड की नैगम सामाजिक दायित्व पहल के अंतर्गत आयोजित GEM 7.0 का उद्देश्य 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को समग्र विकास एवं आत्मविश्वास निर्माण के अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। इस वर्ष कोरबा क्षेत्र की 122 बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में नामांकन कराया है, जो इस पहल के प्रति समुदाय के बढ़ते विश्वास और सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण समारोह से हुई, जिसमें किशोर चंद्र पात्रा ने सभी प्रतिभागियों को GEM किट वितरित कर उन्हें इस परिवर्तनकारी अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर को और विशेष बनाते हुए मैत्री महिला समिति ने भी बालिकाओं के लिए विशेष किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, जिससे प्रतिभागियों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और समिति की सामाजिक सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता पुनः प्रदर्शित हुई।
    उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही पूर्व GEM प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम ने उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और संप्रेषण कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी प्रेरणादायक कहानियों ने नव-नामांकित बालिकाओं को उत्साह से भर दिया।
    अपने उदबोधन में किशोर चंद्र पात्रा ने GEM को एक परिवर्तनकारी मंच बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और बड़े सपने देखने का साहस विकसित करता है। उन्होंने बालिकाओं को उत्साहपूर्वक सीखने, निडर होकर सपने देखने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक बालिका की शिक्षा और सशक्तिकरण केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाता है। आगामी चार सप्ताहों के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण, कंप्यूटर शिक्षा, योग, खेलकूद, आत्मरक्षा, कला, संगीत, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संचार कौशल, समय प्रबंधन, नेतृत्व विकास तथा व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    जानकारी के अनुसार स्थापना से अब तक एनटीपीसी-कोरबा के बालिका सशक्तिकरण अभियान से लगभग 660 बालिकाएँ लाभांवित हो चुकी हैं। इनमें से कई बालिकाएँ उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने समुदायों में प्रेरणा स्रोत और रोल मॉडल बन चुकी हैं। अब तक इस कार्यक्रम से 41 विद्यालयों तथा 36 ग्रामो एवं शहरी वार्डों की बालिकाएँ जुड़ चुकी हैं।
    छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और समुदाय के उत्साहपूर्ण सहभाग ने GEM 7.0 के लिए एक सकारात्मक और ऊर्जावान वातावरण तैयार किया। यह पहल एनटीपीसी कोरबा की अगली पीढ़ी की युवा बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सार्थक अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है।

    19 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भाजपा के ऋषिकांत सिदार ने भरा नामांकन
    Next Article (कोरबा) भीषण गर्मी में युवकों द्वारा चलती बाइक पर बाल्टी रखकर नहाने का वीडियो वायरल

    Related Posts

    (कोरबा) डीएसपीएम में 53, एचटीपीपी प्लांट में 48 दिन का कोयला संग्रहित

    06/13/2026

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    06/12/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    06/12/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/13/2026

    (कोरबा) डीएसपीएम में 53, एचटीपीपी प्लांट में 48 दिन का कोयला संग्रहित

    कोरबा (मंथन) बारिश में कोयले की आपूर्ति प्रभावित होने की आंशका के बीच एचटीपीपी व…

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    (कोरबा) सिंधी कॉलोनी में अवैध रेत भंडारण का आरोप लगाया स्थानीय रहवासियों ने-कार्रवाई की मांग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.