कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में निखिल मित्तल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निखिल मित्तल को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभेच्छाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
नवनियुक्त महामंत्री निखिल मित्तल ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की आवाज को मजबूती से उठाना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि निखिल मित्तल के नेतृत्व में किसान मोर्चा बालको मंडल में और अधिक सक्रिय होगा तथा संगठन को मजबूती मिलेगी।
03 जून / मंथन मित्तल



