Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित
    कोरबा

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    By Vinod Mittal09/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक 25 सितंबर को आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, ठेकेदारों की समस्याओं, आपसी समन्वय एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
    नई कार्यकारिणी में संरक्षक बसंत मिश्रा, संरक्षक अमित शंकर कश्यप, अध्यक्ष विपिन कुमार, सचिव श्याम बाबू यादव, सह-सचिव प्रदीप पाण्डेय तथा कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
    बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, ठेकेदारों के हितों की रक्षा करने तथा एनटीपीसी कोरबा में ठेकेदारों से संबंधित विभिन्न विषयों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही ठेकेदारों से संबंधित निविदा, कार्यादेश, भुगतान, कार्य-विस्तार, सुरक्षा एवं प्रशासनिक समस्याओं सहित अन्य विषयों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
    नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता एवं मजबूती के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन ठेकेदारों की समस्याओं को व्यवस्थित रूप से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान का प्रयास करेगा।
    सचिव श्याम बाबू यादव ने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
    बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन में एकता, पारदर्शिता, आपसी सहयोग एवं ठेकेदारों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

    26 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश
    Next Article (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    Related Posts

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    09/26/2026

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    09/26/2026

    (कोरबा) तीन सड़क परियोजनाओं के लिए एसईसीएल देगा 50 करोड़

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    * कई क्षेत्रों में रातभर रही बिजली गुल कोरबा (मंथन) चक्रवात के प्रभाव से कोरबा…

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    (कोरबा) तीन सड़क परियोजनाओं के लिए एसईसीएल देगा 50 करोड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.