* दिनेश राज बने सचिव
* सर्वाधिक मतों से कमलेश यादव संरक्षक निर्वाचित
कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब के वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में 14 जून को संपन्न हुआ हैं। क्लब के कुल 166 मतदाताओं में 165 ने अपने मतों का प्रयोग किया। इन मतों में चार मत निरस्त किए गए। इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से न केवल पत्रकार जगत में बल्कि पूरे जिले भर में भारी उत्सुकता थी और लोगों की निगाहें लगातार इसके नतीजों पर टिकी हुई थीं।
मतदान के बाद आए परिणामों में विजयी प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई है। बता दे कि प्रेस क्लब संरक्षक, अध्यक्ष और सचिव पद पर आमने-सामने की टक्कर थी। जबकि उपाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। इस चुनाव में सर्वाधिक मत संरक्षक पद के उम्मीदवार कमलेश यादव को मिले।
# नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची:-
* संरक्षक कमलेश यादव – 107 मत
* अध्यक्ष नौशाद खान – 103 मत
* सचिव दिनेश राज – 100 मत
* उपाध्यक्ष राजकुमार शाह – 59 मत
* सह सचिव हरीश तिवारी – 72 मत
* कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव 71 मत
# कार्यकारिणी हेतु चुने गए तीन सदस्य:-
* नवाब खान – 99 मत
* राजेश मिश्रा (मिठ्ठू) – 71 मत
* आकाश शर्मा – 49 मत
इस पूरे चुनावी दंगल को पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी छेदीलाल अग्रवाल की भूमिका बेहद सराहनीय रही। इसके साथ ही सहायक चुनाव अधिकारी मधु डिडवानिया, प्रीतम जायसवाल, शादिक शेख, बीता चक्रवर्ती और रेणु जायसवाल ने भी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।
15 जून / मंथन मित्तल



