Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण
    कोरबा

    (कोरबा) जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण

    By Vinod Mittal07/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने बुधवारी स्थित जैन मंदिर परिसर में जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में महापौर संजू देवी राजपूत, जनप्रतिनिधियों तथा जैन समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने समाज के वरिष्ठजनों के साथ भगवान महावीर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जैन समाज का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि जैन मिलन समिति द्वारा स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार की मांग रखी गई थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए सीएसआर मद से तत्काल स्वीकृति दिलाई गई। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की कृपा और समाज के सहयोग से आज यह भवन समाज को समर्पित करने का अवसर मिला है।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा शहर का सर्वांगीण विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न समाजों की मांग के अनुरूप अब तक 56 सामाजिक विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश कार्य तेजी से पूर्ण कराए जा रहे हैं।
    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि सुशासन की सरकार में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के नेतृत्व में शहर के साथ-साथ सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मदों से स्वीकृत विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं, जिससे सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
    कार्यक्रम के दौरान जैन समाज की ओर से वरिष्ठ सदस्य सुधीर जैन ने मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने जैन मिलन समिति के लिए स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार को महत्वपूर्ण सौगात बताया।
    इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, एल्डरमैन ईश्वर साहू, डॉ. प्रिंस जैन, प्रकाश जैन, सोनू जैन, मुकुल जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन, आशीष जैन, पारस जैन, मनीष जैन सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

    26 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कारगिल विजय दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में संकुल स्तरीय योग प्रतियोगिता का सफल समापन

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.