Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सम्पूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम देवपहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) सम्पूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम देवपहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    By Vinod Mittal04/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गर्भवती माताओं को दिया गया विशेष मार्गदर्शन
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित सम्पूर्णता 2.0 अभियान के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उपस्वास्थ्य केंद्र देवपहरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मेगा स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक देश के आकांक्षी जिलों एवं विकासखंडों में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण सूचकांकों में सुधार लाकर इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाना है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें गर्भधारण से लेकर प्रसव के छह माह तक उचित खान-पान, संतुलित एवं पोषक आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार अनिवार्य स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नवजात शिशुओं के जन्म के समय कम वजन की समस्या, उसके कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं और उससे बचाव के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की। बच्चों के समुचित विकास में जन्म के समय वजन की भूमिका को समझाते हुए परिवारजनों को जागरूक किया गया। इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में बाल वृद्धि निगरानी, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की प्रभारी आर.बी. गौतम, एल.आर. गौतम, सुमन सिदार, आरएचओ मधुसूदन देवांगन, गीता मिश्रा, सविता मंझवार सहित बड़ी संख्या में गर्भवती एवं शिशुवती माताएं तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

    09 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोयला मजदूर सभा ने समाजसेवी, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल को दी अहम जिम्मेदारी
    Next Article (कोरबा) अंचल के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट

    Related Posts

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    06/05/2026

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    06/05/2026

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    06/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/05/2026

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    * अतिक्रमण कर लगे ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    (कोरबा) मई माह में ही दीपका कोयला खदान ने हासिल किया लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.