Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) डीएसपीएम में 53, एचटीपीपी प्लांट में 48 दिन का कोयला संग्रहित

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम पाली में 15 फरवरी से लगेगा महाशिवरात्रि मेला
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम पाली में 15 फरवरी से लगेगा महाशिवरात्रि मेला

    By Vinod Mittal02/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियाँ तेज
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत नगर पंचायत पाली में महाशिवरात्रि के अवसर पर पारंपरिक मेला 15 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर नगरीय प्रशासन द्वारा प्रारंभिक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। पाली स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले प्राचीन शिव मंदिर के प्रति जिले भर सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है।
    महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पाली में शिव भक्तों का विशाल समागम होता है। पर्व की मध्य रात्रि से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगते हैं, जो अगले दिन देर शाम तक अनवरत जारी रहता है। मेले की अवधि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के साथ-साथ खरीदारी के लिए भी मेला स्थल पहुंचते हैं।
    श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा मेला परिसर में दुकानों, स्टॉल, झूले एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजक दल लगातार कार्य में जुटा हुआ है।
    इधर, लोगों के बढ़ते उत्साह और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विगत एक दशक से पाली महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पाली क्षेत्र और महाशिवरात्रि मेले की भव्यता में निरंतर वृद्धि हुई है।
    पाली महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ भी तेज हो गई हैं। कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केराझरिया रोड पर विकसित स्थायी महोत्सव स्थल में इस वर्ष भी 15 एवं 16 फरवरी को दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। बीते चार वर्षों से इसी स्थल पर महोत्सव का सफल आयोजन होता आ रहा है।
    दो दिवसीय महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड एवं छालीवुड के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है।

    09 फरवरी / मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीएमएचओ डॉ. एस.एन.केशरी ने किया करतला स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
    Next Article (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    Related Posts

    (कोरबा) डीएसपीएम में 53, एचटीपीपी प्लांट में 48 दिन का कोयला संग्रहित

    06/13/2026

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    06/12/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    06/12/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/13/2026

    (कोरबा) डीएसपीएम में 53, एचटीपीपी प्लांट में 48 दिन का कोयला संग्रहित

    कोरबा (मंथन) बारिश में कोयले की आपूर्ति प्रभावित होने की आंशका के बीच एचटीपीपी व…

    (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    (कोरबा) सिंधी कॉलोनी में अवैध रेत भंडारण का आरोप लगाया स्थानीय रहवासियों ने-कार्रवाई की मांग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.