Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के प्रतीष्ठित समाजसेवी, व्यवसायी रामकिशन अग्रवाल का निधन

    (कोरबा) 24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आहूत

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी की हुई प्रथम बैठक-लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती ने निकाली सामूहिक साइकिल रैली
    कोरबा

    (कोरबा) विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती ने निकाली सामूहिक साइकिल रैली

    By Vinod Mittal06/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * व्यायाम के प्रति जागरूक करने व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    कोरबा (मंथन) फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती, कोरबा एवं सीएमए किकबॉक्सिंग अकादमी, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
    कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7.30 बजे सीएमए किकबॉक्सिंग अकादमी, डीडीएम रोड, कोरबा से हुआ। रैली में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडियों, युवाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए ‘साइकिल चलाएं-स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली सीएमए किकबॉक्सिंग अकादमी डीडीएम रोड से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक पहुंची। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अनुशासित ढंग से अपनी सहभागिता निभाई। आयोजकों ने बताया कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जीवनशैली संबंधी बीमारियों को देखते हुए साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख तारकेश मिश्रा, सचिव बालगोविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष रविंद्र दुबे, विकास नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली के आयोजन, संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

    19 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राजपूत समाज ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जयंती
    Next Article (कोरबा) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग साधना का आयोजन 21 जून को

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के प्रतीष्ठित समाजसेवी, व्यवसायी रामकिशन अग्रवाल का निधन

    06/19/2026

    (कोरबा) 24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आहूत

    06/19/2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी की हुई प्रथम बैठक-लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    06/19/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/19/2026

    (कोरबा) अंचल के प्रतीष्ठित समाजसेवी, व्यवसायी रामकिशन अग्रवाल का निधन

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल का लब्धख्याति बेरलिया परिवार के रामकिशन अग्रवाल तुलसी ऑटो प्रतिष्ठान के…

    (कोरबा) 24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आहूत

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी की हुई प्रथम बैठक-लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    (कोरबा) दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य करने हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.