Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) कोयलांचल की सड़क का सुधार कार्य शुरू
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) कोयलांचल की सड़क का सुधार कार्य शुरू

    By Vinod Mittal04/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मरम्मत पश्चात लोगों को राहत मिलने की उम्मीद
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर मार्ग पर लंबे समय से खराब पड़ी सड़क को आखिरकार दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है, यहां सड़क मरम्मत और डामरीकरण का कार्य जारी है, जिसके चलते फिलहाल लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन काम पूरा होने के बाद यहां राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
    अभी स्थिति यह है कि सड़क के एक हिस्से में काम चल रहा है, इसलिए दूसरी तरफ से ही आवाजाही हो रही है। इससे यातायात पर असर पड़ रहा है और कई बार जाम की स्थिति भी बन रही है। खासकर इमलीछापर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सड़क बनने के बाद उनकी रोजमर्रा की परेशानी खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि यहां पहले सड़क के गड्ढों को भरा गया है और अब उस पर डामरीकरण किया जा रहा है।
    फिलहाल पहले इमलीछापर से स्टेशन मार्ग तक सड़क सुधार का काम चल रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में इमलीछापर से चर्च स्थित व्यवसायिक कॉम्पलेक्स तक सड़क को ठीक किया जाएगा। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। भारी वाहन तो कई बार बीच रास्ते में ही फंस जाते थे। वहीं, सड़क खराब होने की वजह से उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि धूल और खराब सड़क के कारण ग्राहक भी कम आने लगे हैं। हालत इतनी खराब हो गई है कि रोज दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में सड़क को जल्द से जल्द सुधारने की मांग लगातार उठ रही थी।
    एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ने सड़क मरम्मत और डामरीकरण के लिए करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि मंजूर की। अब उसी स्वीकृति के बाद यहां काम शुरू हो पाया है। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान इमलीछापर मार्ग के दूसरी तरफ से आवाजाही में अभी दिक्कत हो रही है।

    11 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मकान से नगदी व स्वर्णाभूषण सहित लाखों की चोरी
    Next Article (कोरबा) 50 लाख तक की स्कॉलरशिप जीतने का बड़ा मौका

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.