Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल
    कोरबा

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    By Vinod Mittal06/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 14.52 हेक्टेयर में 36,315 पौधों का रोपण
    * अब तक 18 लाख से अधिक पौधारोपण के साथ रेक्लैम्ड भूमि पर विकसित हो रहा मानव निर्मित हरित क्षेत्र
    * ग्राम परसा में फलदार अमरूद गार्डन की स्थापना
    कोरबा (मंथन) अंबिकापुर, उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत खनन उपरांत भूमि पुनर्स्थापन और हरित आवरण विकास की दिशा में पीईकेबी (परसा ईस्ट एवं केते बासेन) तथा पीसीबी (परसा कोल ब्लॉक) परियोजनाओं द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों के तहत अब तक 18 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। कोयला निकाली जा चुकी (रेक्लैम्ड) भूमि पर चरणबद्ध रूप से विकसित किए गए इन हरित क्षेत्रों ने क्षेत्र में एक संगठित मानवनिर्मित वन का स्वरूप लेना शुरू कर दिया है।
    इसी क्रम में, विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में स्थित राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की पीईकेबी एवं पीसीबी परियोजनाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी सीएसआर गतिविधियों को एक साथ जोड़ा गया।
    इस अभियान के अंतर्गत पीईकेबी परियोजना क्षेत्र स्थित हरिहरपुर डंप के समीप 12.48 हेक्टेयर भूमि पर 31,215 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही, पीसीबी परियोजना क्षेत्र में 2.04 हेक्टेयर में 5,100 पौधों का रोपण किया गया। इस प्रकार, दोनों परियोजनाओं को मिलाकर 14.52 हेक्टेयर क्षेत्र में कुल 36,315 पौधे लगाए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में पर्यावरणीय प्रयासों के विस्तार को दर्शाता है। वर्ष 2025 में दोनों परियोजनाओं में कुल 27,220 पौधों का रोपण किया गया था।
    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीईकेबी एवं पीसीबी परिसरों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान, परियोजना प्रबंधन, अधिकारी, कर्मचारी एवं सहयोगी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना एवं क्लस्टर प्रबंधन के मार्गदर्शन में किया गया। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अदाणी समूह की सीएसआर पहल के अंतर्गत परसा गांव में 100 अमरूद के पौधों से एक फलदार गार्डन का निर्माण किया गया है। इसमें वीएनआर वी1 किस्म के अमरूद के पौधे लगाए गए हैं, जो रोपण के लगभग छह महीने के भीतर फल देने योग्य हो जाते हैं। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलने की संभावना है।
    इस अवसर पर ग्राम परसा के सरपंच, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्व‑सहायता समूहों के सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण आजीविका के लिए उपयोगी बताते हुए इसके संरक्षण और देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में परियोजना की ओर से क्लस्टर प्रमुख सहित पर्यावरण एवं सीएसआर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, सीएसआर टीम के समन्वय से 3 एवं 4 जून को आसपास के ग्रामो में 5,000 फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना, पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना रहा।
    पूरे अभियान की योजना स्थानीय जलवायु और भूमि की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई। पौध प्रजातियों का चयन दीर्घकालिक स्थायित्व और क्षेत्रीय उपयुक्तता के आधार पर किया गया। इस आयोजन में परियोजना, पर्यावरण, सीएसआर, उद्यानिकी, खनन एवं प्रशासनिक विभागों का समन्वित सहयोग रहा। परियोजना प्रबंधन ने इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी विभागों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

    06 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच
    Next Article (कोरबा) नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सड़क डामरीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.