कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल अग्रसेन भवन में 19 जुलाई 2026 को अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा नंदकिशोर गोयनका को विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। वे ज़ी टीवी के संस्थापक हैं। वे पिछले 6 दशक पहले अग्रवाल सभा कोरबा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से अग्रसेन गौशाला कोरबा की आधारशिला सन 2013 में रखी गई, जिसमें इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उनका देवलोक गमन पूरे अग्रवाल समाज के लिए अपूरणीय छति हैं, उनके अभूतपूर्व योगदान को स्मरण करते हुए अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्षों पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया गया। उनके साथ पुराने दिनों को याद करते हुए पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष देवी केडिया, छेदीलाल अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने उनके विषय में पुरानी यादें याद कर जानकारियां दी, अग्रवाल सभा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने इस श्रद्धांजलि सभा का संचालन किया।
इस अवसर शिव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महावीर अग्रवाल गोपाल अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल सहित महिला मंडल से मनीषा अग्रवाल, शशि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
20 जुलाई / मंथन मित्तल



