* बालको 11 बनी सिरमौर
कोरबा (मंथन) श्री बजरंगी जनकल्याण समिति, वार्ड क्रमांक 36 नगर पालिका निगम क्षेत्र कोरबा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘बजरंगी प्रीमियम लीग सीजन-1’ क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों की भारी उपस्थिति ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।
इस गरिमामयी समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की। साथ ही जे.पी. कोसले (राजमंहत), मनीराम जांगड़े (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति), प्रफुल्ल तिवारी, चंद्रलोक सिंह (कोरबा मंडल अध्यक्ष), नरेंद्र पटनवार सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।
* रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
प्रतियोगिता का फाइनल मैच निराला 11 और बालको 11 के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंततः बालको 11 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन जो हारता है वही आगे जीतने की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ता है और अंततः सफलता हासिल करता है।” उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और समाज में ऊर्जा का संचार करते हैं।
सभी अतिथियों ने श्री बजरंगी जनकल्याण समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत करती है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष रघुवंशी सोनी, बृजलाल केवट, सतनारायण पटेल, मुनीराम यादव, राम कुमार कर्ष, पुष्पेंद्र कर्ष, यशपाल कवर, रामेश्वर सूर्यवंशी, राजकुमार प्रजापति, चेतन दास, संजय तिर्की, केशव कुमार, मनहरण टंडन, नेतराम, इंद्रजीत सिंह प्रधान, अजय कुमार शामिल रहे।
20 अप्रैल / मंथन मित्तल



