Close Menu
    What's Hot

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सुशासन सरकार की पहल सेवा सेतु बनी आमजन का सहारा
    कोरबा

    (कोरबा) सुशासन सरकार की पहल सेवा सेतु बनी आमजन का सहारा

    By Vinod Mittal07/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता और गति
    * सेवा सेतु से मिल रहा समयबद्ध लाभ
    * संतोष कुमार को मिला समय पर आवश्यक दस्तावेज
    कोरबा (मंथन) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से आमजन को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं राजस्व संबंधी दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में सहजता से प्राप्त हो रहे हैं, जिससे अनावश्यक भागदौड़ और समय की बचत हो रही है।
    कोरबा जिले के ग्राम औराकछार निवासी संतोष कुमार भी सेवा सेतु की इस प्रभावी व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं। उन्हें अपनी आवश्यक राजस्व संबंधी प्रक्रिया के लिए बी-1 एवं खसरा की आवश्यकता थी। पहले ऐसे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए उन्हें तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। समय की बर्बादी, अतिरिक्त खर्च और लंबी प्रक्रिया के कारण आम नागरिकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
    संतोष कुमार ने बताया कि इस बार उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनका प्रकरण शीघ्रता से निराकृत हुआ और निर्धारित समय के भीतर उन्हें बी-1 एवं खसरा उपलब्ध करा दिया गया। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
    उन्होंने कहा कि सेवा सेतु ने शासकीय सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच को और अधिक आसान बना दिया है। अब राजस्व संबंधी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है। यह व्यवस्था शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर कार्य कर रही है।
    संतोष कुमार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी सोच और सुशासन आधारित पहल के कारण आज आम नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित एवं सम्मानजनक सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु वास्तव में शासन और जनता के बीच विश्वास, सुविधा और सुगमता का सशक्त माध्यम बन गया है, जिससे उनके जैसे हजारों नागरिक समय पर आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

    14 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को
    Next Article (कोरबा) एसईसीएल में 336 करोड़ रुपये के वित्तीय गड़बड़ी के आरोप को लेकर हंगामा

    Related Posts

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    08/02/2026

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    08/02/2026

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    * तीन घंटे प्रभावित रहा कोयला परिवहन कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम में एसईसीएल की मानिकपुर रेलवे…

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    (कोरबा) भूखा कोबरा फंसा तोते के पिंजरे में-आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.