Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सराफा कारोबारी व्ययसायी सहित 4 पर एफआईआर दर्ज
    कोरबा

    (कोरबा) सराफा कारोबारी व्ययसायी सहित 4 पर एफआईआर दर्ज

    By Vinod Mittal07/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक से रांची के एक टोल प्लाजा में साझेदारी दिलाने के नाम पर ₹34.40 लाख की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा हैं।
    शिकायत के आधार पर झारखंड के नगड़ी थाना पुलिस ने कोरबा के सराफा व्यवसायी, उसके साले, टोल मैनेजर तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    शिकायतकर्ता जो कोरबा जिले का दर्री निवासी एवं पूर्व सैनिक हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि एक संस्थान में लेन-देन के दौरान उनकी पहचान कथित आरोपियों से हुई। दोनों ने स्वयं को झारखंड में टोल प्लाजा संचालन से जुड़ा बताते हुए रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित पतरा चौली टोल प्लाजा में साझेदारी का प्रस्ताव दिया।
    शिकायत के अनुसार आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें टोल प्लाजा का टेंडर मिला है और धनाभाव के कारण वे इसे पार्टनरशिप पर संचालित कराना चाहते हैं। टेंडर से जुड़े दस्तावेज और स्क्रीनशॉट दिखाकर व्यवसाय को लाभदायक बताया गया। इसके बाद प्रार्थी को रांची ले जाकर टोल प्लाजा दिखाया गया और निवेश के लिए प्रेरित किया गया।
    आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि अगस्त 2025 से विभिन्न किस्तों में नकद और बैंक खातों के जरिए कुल ₹34.40 लाख लिए गए। शिकायतकर्ता ने बैंक लेन-देन और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपने का दावा किया है।
    शिकायत के अनुसार बाद में ₹100 के स्टांप पेपर पर एक अनुबंध किया गया, जिसमें टोल प्लाजा के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी प्रार्थी को देने का उल्लेख था। शिकायतकर्ता का कहना है कि एलओए मिलने के बाद 19 सितंबर 2025 से उनके कर्मचारियों ने टोल प्लाजा का संचालन भी शुरू कर दिया था।
    पूर्व सैनिक का आरोप है कि कुछ महीनों बाद टोल की आय बढ़ने पर उन लोगो के द्वारा उनके कर्मचारियों को धमकाकर भगा दिया और टोल संचालन अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गईं।
    शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में जब वे एनएचएआई के रांची कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा को पार्टनरशिप या सबलेट पर देने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद उन्हें कथित धोखाधड़ी का संदेह हुआ।
    आवेदन के आधार पर नगड़ी थाना में कांड क्रमांक 126/2026 25 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 316(1), 318(4), 126(2), 115(2), 303(2), 351(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

    29 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कमला नेहरू महाविद्यालय में पीजी के विद्यार्थियों को फीस पर दी गई विशेष रियायत
    Next Article (कोरबा) सावन में कनकी धाम यात्रा अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस अलर्ट मोड में

    Related Posts

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    09/27/2026

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    09/27/2026

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    * रजगामार पुलिस चौकी के एक सिपाही पर हुई कार्यवाही कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार…

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.