कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. ध्रुव बनर्जी पुनः कोरबा लौट आए हैं। उनके अचानक कोरबा छोड़ने और फिर वापस लौटने को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का दौर चल रहा था।
इस पर डॉ. ध्रुव बनर्जी ने कहा कि जीवन में कई अवसर आए, जहां वे दूसरे शहरों में बेहतर संभावनाओं के साथ काम कर सकते थे, लेकिन कोरबा की जनता और यहां के मरीजों का प्यार उन्हें बार-बार अपनी ओर खींचता रहा। उन्होंने कहा कि कोरबा ने उन्हें पहचान दी है और यहां के लोगों का स्नेह उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।
डॉ. बनर्जी ने आगे कहा, “मैं गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा के उद्देश्य से फिर कोरबा लौटा हूं। चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। जब भी किसी जरूरतमंद मरीज को राहत मिलती है, वही मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।”
उन्होंने बताया कि कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। डॉ. बनर्जी ने कहा कि लोगों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को बनाए रखना उनका लक्ष्य है।
गौरतलब है कि डॉ. ध्रुव बनर्जी कोरबा के प्रतिष्ठित लब्धख्याति चिकित्सकों में गिने जाते हैं और उनका क्लिनिक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में संचालित है।
18 जून / मंथन मित्तल



