Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    (कोरबा) जिले को मिली 12 नई संजीवनी एक्सप्रेस

    (कोरबा) बालको पुलिस ने सुनार और 2 कथित चोर को किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित कराते हुये त्रुटिरहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित करायें प्रगणक-कलेक्टर कुणाल दुदावत
    कोरबा

    (कोरबा) पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित कराते हुये त्रुटिरहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित करायें प्रगणक-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    By Vinod Mittal04/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि.एन.सी.डी.सी. विद्यालय पहुंचकर जनगणना प्रशिक्षण कार्य का किया सघन निरीक्षण
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनगणना कार्य में संलग्न समस्त प्रगणकों को निर्देशित करते हुये कहा है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः हमारा दायित्व है कि हम जनगणना से जुडे़ सभी कार्यो को पूरी तत्परता व निष्ठा के साथ संपादित करायें। उन्होने प्रगणकों से कहा कि जनगणना कार्य के संबंध में दिये जा रहे प्रशिक्षण को पूर्ण रूप से आत्मसात करें, कार्य की बारीकियों पर ध्यान दें, पूरी कार्यकुशलता व निष्ठा के साथ कार्य संपादित करते हुये त्रुटि रहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित करायें।
    उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर श्री दुदावत ने डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण 2027 के प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रगणकों को दिये। उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के परिप्रेक्ष्य में नगरीय निकाय कोरबा क्षेत्र के प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को एनसीडीसी कोरबा में कार्य का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विद्यालय में पहुंचकर दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्य का सघन निरीक्षण किया, इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरूभेले, जिला जनगणना अधिकारी ओंकार यादव भी साथ में थे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनगणना कार्य के संबंध में दिये जा रहे प्रशिक्षण का सूक्ष्म रूप से अवलोकन किया तथा मास्टर टेªनर व प्रशिक्षणार्थी प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये त्रुटि रहित जनगणना कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    * 24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण
    नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों व सुपरवाईजरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित किया गया, वहीं द्वितीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा, इसी प्रकार तृतीय चरण में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तथा चतुर्थ चरण में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होगा।
    इस अवसर पर जिला सहायक नोडल अधिकारी एम.एस. कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. उपाध्याय, निगम के जनगणना नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी व उपायुक्त पवन वर्मा, जोन चार्ज अधिकारी नीरज कौशिक, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, एन.के.नाथ, प्राचार्य अल्का फिलिप्स, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।

    16 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसे पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने जताया गहरा शोक-घायलों से मिल जाना हालचाल
    Next Article (कोरबा) महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता व हर क्षेत्र में उनकी सशक्त भागीदारी के लिये प्रधानमंत्री का आभार-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

    Related Posts

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/2026

    (कोरबा) जिले को मिली 12 नई संजीवनी एक्सप्रेस

    04/29/2026

    (कोरबा) बालको पुलिस ने सुनार और 2 कथित चोर को किया गिरफ्तार

    04/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202660 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202645 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/29/2026

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार भारतमाला सड़क मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव किया गया।…

    (कोरबा) जिले को मिली 12 नई संजीवनी एक्सप्रेस

    (कोरबा) बालको पुलिस ने सुनार और 2 कथित चोर को किया गिरफ्तार

    (कोरबा) राखड़ डंपिंग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.