Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सक्ती से करतला रेंज पहुंचे हाथियों ने मचाया उत्पात- तोड़ी झोपड़ी
    कोरबा

    (कोरबा) सक्ती से करतला रेंज पहुंचे हाथियों ने मचाया उत्पात- तोड़ी झोपड़ी

    By Vinod Mittal04/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सक्ती से करतला रेंज पहुंचे हाथियों ने ग्राम बोकरदा में उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार हाथियों के दल ने एक झोपड़ी को पूरी तरह तोड़ दिया, जिससे वहां रहने वाले परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का दल देर रात खेतों की ओर बढ़ा और रास्ते में आने वाली फसलों को रौंदता चला गया। इस दौरान 5 किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।
    किसानों ने बताया कि धान और अन्य फसलें तैयार थीं, लेकिन एक ही रात में सब चौपट हो गया। घटना के बाद ग्राम में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। यदि जल्द राहत नहीं मिली तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा।
    वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही नुकसान का आंकलन कर मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। करतला रेंज में ही घूम रहे दंतैल के धरमजयगढ़ वन मंडल वापस जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हाथियों ने बोकरदा गांव में 6 किसानों की धान की फसल को चौपट कर दिया है। वहीं बाकी हाथी पहले से ही धरमजयगढ़ वन मंडल लौट चुके हैं। कटघोरा वन मंडल में जरूर 50 से अधिक हाथी अभी भी घूम रहे हैं। 48 हाथी जटगा रेंज के जंगल में है। यहां से हाथी कोरिया और मरवाही वन मंडल की ओर भी भोजन की तलाश में चले जाते हैं। इसके बाद फिर से लौट आते हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है।

    08 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रद्द रहेगी कई ट्रेनें-यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
    Next Article (कोरबा) बिजली चोरी के दो मामले में न्यायालय ने लगाया जुर्माना

    Related Posts

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    06/05/2026

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    06/05/2026

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    06/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/05/2026

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    * अतिक्रमण कर लगे ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    (कोरबा) मई माह में ही दीपका कोयला खदान ने हासिल किया लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.