कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर के क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। अब कटघोरा में ही एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होंगी। मीना जैन मेमोरियल अस्पताल, नवागांव रोड, कटघोरा में डॉ. प्रिंस जैन मरीजों का उपचार एवं परामर्श प्रदान करेंगे।
डॉ. प्रिंस जैन हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, श्वसन संबंधी बीमारियां, मधुमेह, किडनी रोग, पाचन तंत्र की समस्याएं, वायरल फीवर, टायफाइड, डेंगू, मलेरिया, संक्रमण संबंधी रोग, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं तथा सामान्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपचार करेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब कटघोरा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को समय और खर्च दोनों की बचत होगी। अस्पताल में परामर्श के लिए इच्छुक मरीज 9479118941 पर संपर्क कर अपॉइंटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
30 जुलाई / मंथन मित्तल



