* जांचे बसों के दस्तावेज
* दस्तावेज पूर्ण न पाए जाने पर लगाया ₹5000 का अर्थदंड
कोरबा (मंथन) कोरबा जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने नया बस स्टैंड कोरबा मे जाकर वहां से चलने वाले बसो की सघन जांच की।
जांच के दौरान बसों के दस्तावेज मांगे गए, जांच के दौरान बस का फिटनेस खत्म होने पर ₹5000 का अर्थदंड लगाया गया और सक्त निर्देश दिए गए कि तत्काल फिटनेस कराए अन्यथा बस सड़क में नहीं दौड़ेगी। जितने भी बस जिले में चल रहे हैं उन सभी को जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने अपील की है कि सभी बस मालिक चालक ध्यान रखें बस में सभी दस्तावेज होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन इंश्योरेंस फिटनेस चालक के पास लाइसेंस और बस के गेट में किराया लिस्ट होना अति अनिवार्य है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सब इंस्पेक्टर और बड़े बाबू ने इस कार्यवाही में अहम भूमिका निभाई। यह कार्यवाही निरंतर जिले में चलते रहेगी और नियम का पालन नहीं करने वाले बस के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। बस चालक समय का ध्यान जरूर दें किसी भी प्रकार का कोई असुविधा सवारियों को नहीं होना चाहिए।
बस की गति समय सीमा के अनुरूप सड़क में चले आने वाले दिनों में कटघोरा, पाली, दीपक, हरदीबाजार, उरगा, भैसमा, करतला, बालको, दर्री सभी मार्गों में सघन जांच की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग के नियमों का पालन सभी बस मालिकों को करना ही होगा।
28 अक्टूबर / मंथन मित्तल





