Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जनदर्शन में जिलाधीश कुणाल दुदावत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
    कोरबा

    (कोरबा) जनदर्शन में जिलाधीश कुणाल दुदावत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By Vinod Mittal05/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
    * एल.टी. केबल शिफ्टिंग में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
    * सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने दिए निर्देश
    * कुल 139 आवेदन हुए प्राप्त
    कोरबा (मंथन) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में एक सार्थक जनहितकारी पहल के रूप में सम्पन्न हुआ। जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ अंचलों तक से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 139 आवेदन प्राप्त हुए।
    जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी आवेदन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है तथा ऐसे मामलों में किसी प्रकार का संरक्षण प्रदान नहीं किया जा सकता। राशन एवं पीडीएस के माध्यम से चावल वितरण संबंधी आवेदन पर उन्होंने संबंधित प्रकरण खाद्य अधिकारी को प्रेषित करते हुए परीक्षण उपरांत शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    ग्राम पंचायत कुरुडीह निवासी ओम पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त एवं मनरेगा मजदूरी भुगतान से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम अंजोरपाली निवासी श्यामलाल प्रजापति द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रेषित किया। वहीं वनाधिकार पट्टा से संबंधित आवेदन सहायक आयुक्त को प्रेषित करते हुए परीक्षण उपरांत निराकरण के निर्देश दिए गए।
    राताखार से पहुंची जानकी केवट ने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को त्वरित निराकरण कर पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्राम सराईपाली की पीला बाई सारथी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर पात्रता परीक्षण कर नियमानुसार लाभांवित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। महतारी वंदन योजना से जुड़े आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रेषित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल प्रारंभ होते ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    रामपुर आईटीआई निवासी सुरेंद्र कुमार धुर्वे द्वारा पूर्व में प्रस्तुत एल.टी. केबल शिफ्टिंग संबंधी आवेदन पर अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएसईबी शहरी के संबंधित सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं सर्वमंगला भू-विस्थापित सहकारी समिति के 15 मजदूरों के विगत 6 माह से लंबित वेतन भुगतान संबंधी आवेदन पर श्रम विभाग को आवश्यक कार्यवाही कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूमि रजिस्ट्री एवं नामांतरण में त्रुटि संबंधी प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने प्रकरण को राजस्व विभाग को प्रेषित करते हुए संबंधित पटवारी से जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत संबंधी आवेदन नगर निगम को प्रेषित करते हुए स्पष्ट कहा कि सामुदायिक भवन समाज की सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    19 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सालिड वेस्ट मेनेजमेंट में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं दायित्व पर दिया गया प्रजेन्टेशन
    Next Article (कोरबा) सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.