Close Menu
    What's Hot

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) संचालक एवं मनरेगा आयुक्त ने किया आवास निर्माण का औचक निरीक्षण
    कोरबा

    (कोरबा) संचालक एवं मनरेगा आयुक्त ने किया आवास निर्माण का औचक निरीक्षण

    By Vinod Mittal04/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु अपनाई जा रही क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली की करी सराहना
    कोरबा (मंथन) “कोरबा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न महिला स्व-सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इन महिला समूहों को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि की जाए। वही इस प्रकार की कार्ययोजना तैयार की जाए कि प्रति महिला सदस्य की मासिक आमदनी कम से कम 25 हजार रूपए हो।”
    उक्त निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने कोरबा जिला भ्रमण के दौरान पाली जनपद पंचायत के ग्राम डोंगानाला में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह आईएएस, संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा छत्तीसगढ़ तारन प्रकाश सिन्हा आईएएस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ के एम.डी. अश्विनी देवांगन आईएएस, कोरबा जिले के दौरे पर रहे। प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने ग्राम डोंगानाला के हरि बोल स्व-सहायता महिला समूह के द्वारा संचालित वन धन केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे वन ओषधि, लड्डू अचार आदि उत्पादों का अवलोकन किया। वही इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की बात कही। महिलाओं द्वारा अपनाई गई आयमूलक गतिविधियों की तारीफ करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
    संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छत्तीसगढ़ एवं मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत धवईपुर में हितग्राही नन्हा सिंह एवं नीरेश बाई के आवास निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिन्हा ने आवास के हितग्राहियों से मुलाकात कर आवास निर्माण के बाद उनके जीवन में आए बदलाव के संदर्भ में चर्चा की। इसके साथ ही किश्त प्राप्ति एवं मनरेगा मजदूरी की जानकारी भी ली। श्री सिन्हा ने जनपद एवं जिला स्तर के अधिकारियों को बरसात के पूर्व अधिक से अधिक आवास निर्माण पूर्ण कराने निर्देशित किया। मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायत धबईपुर में मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु अपनाई जा रही क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने इस पद्धति की सराहना करते हुए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली अपनाने की बात कही। वही निरीक्षण की दौरान सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, ईई आरईएस अशोक कुमार जोगी, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह, सीईओ जनपद पंचायत पाली मोहनीश देवांगन सहित विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    17 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) “ऑपरेशन शांति” अंतर्गत कोरबा पुलिस विभाग ने की कार्यवाही-48 वारंटी गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) लगभग 25 साल से बदहाल सड़क और नाली

    Related Posts

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    08/02/2026

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    08/02/2026

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    * तीन घंटे प्रभावित रहा कोयला परिवहन कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम में एसईसीएल की मानिकपुर रेलवे…

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    (कोरबा) भूखा कोबरा फंसा तोते के पिंजरे में-आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.