Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने शुरू किया सदस्यता महाअभियान-31 जुलाई को घोषित होंगी नई कार्यकारिणी
    कोरबा

    (कोरबा) डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने शुरू किया सदस्यता महाअभियान-31 जुलाई को घोषित होंगी नई कार्यकारिणी

    By Vinod Mittal07/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक वीर सावरकर भवन, निहारिका में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुई। उक्त बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष एवं जवाबदेह पत्रकारिता को मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। साथ ही सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का कार्यक्रम भी घोषित किया गया।
    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का सदस्यता अभियान 29 जुलाई सायं 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान डिजिटल मीडिया से जुड़े अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके।
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई को नए सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि 31 जुलाई को संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में एक मजबूत और संगठित मंच की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सशक्त बनाना है।
    बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सत्य, निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसलिए संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों से निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता के मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया गया।
    बैठक में संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय डिजिटल पत्रकारों को संगठन से जोड़कर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जाएगा, जिससे पत्रकारों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके।
    बैठक में प्रमुख रूप से पत्रकार सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष, निर्भीक एवं जवाबदेह पत्रकारिता को बढ़ावा, संगठन का विस्तार एवं नई नियुक्तियों की प्रक्रिया, सदस्यता अभियान को सफल बनाने की रणनीति, नई कार्यकारिणी के गठन की रूपरेखा आदि विषयों पर चर्चा हुई।
    बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकार एकता को बढ़ावा देने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन ने जिले के सभी डिजिटल पत्रकारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान का हिस्सा बनने अपील की।

    28 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एकलव्य आवासीय विद्यालय में संगीन आरोप लगा प्रधानाचार्य को हटाने की मांग
    Next Article (कोरबा) देवशयनी एकादशी पर की गयी हसदेव आरती-प्रथम वार्षिकोत्सव में नदी संरक्षण का लिया गया संकल्प

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.