कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गढ़-उपरोड़ा द्वारा महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मोबाइल एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को डिजिटल तकनीक के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा ऑनलाइन माध्यमों की उपयोगिता से अवगत कराया गया। महिला मोर्चा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं डिजिटल रूप से सक्षम बनकर समाज और संगठन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
03 जुलाई / मंथन मित्तल



