कोरबा (मंथन) कोरबा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा कोरबा की मासिक बैठक घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर रणनीति बनाने के साथ ही राज्य शासन से लंबित महंगाई राहत देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई।
पेंशनरों ने शासन से मांग की है कि केंद्र सरकार के समान ही छत्तीसगढ़ के पेंशनभोगियों को भी जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत भत्ता तत्काल प्रदान किया जाए। सदस्यों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में राहत राशि समय पर न मिलना पेंशनरों के साथ अन्याय है। बैठक के दौरान संघ के संरक्षक व वरिष्ठ पेंशनर गोपाल प्रजापति के 80 वर्ष पूर्ण होने पर उनका सम्मान किया गया।
इस दौरान संघ के संरक्षक डी.आर. सारथी, आर.के. शर्मा, जे.पी. श्रीवास्तव, के.आर. टंडन, एस.एस. तोमर, एस.के. शर्मा, आर.एस. चंदेल, पी.के. शर्मा, सी.पी. साहू, सी.पी.एस. चंदेल और आर.के. वर्मा मौजूद रहे।
04 मई / मंथन मित्तल



