Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मई माह में ही दीपका कोयला खदान ने हासिल किया लक्ष्य
    कोरबा

    (कोरबा) मई माह में ही दीपका कोयला खदान ने हासिल किया लक्ष्य

    By Vinod Mittal06/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गेवरा व कुसमुंडा कोयला खदान पिछड़े
    * मेगा परियोजनाओं के कम उत्पादन का एसईसीएल के प्रदर्शन पर पड़ा असर
    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना में वित्तीय वर्ष दूसरे माह मई में कोयला उत्पादन लक्ष्य से एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा व कुसमुंडा पीछे रह गई। माह के लक्ष्य को दीपका एरिया ने शत-प्रतिशत हासिल किया है। मेगा परियोजनाओं के कम उत्पादन का असर एसईसीएल के प्रदर्शन पर भी पड़ा है। माह में लक्ष्य के मुकाबले लगभग 3 मिलियन टन कम उत्पादन दर्ज किया गया है। वित्तीय वर्ष में एसईसीएल को 195 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है।
    सर्वाधिक कोयला उत्पादन कोरबा जिले की खदानों से किया जाना है। वित्तीय वर्ष में कुसमुंडा को 39, गेवरा को 59 व दीपका को 40 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला हुआ है। इस लक्ष्य को हासिल करने हर माह का टागरेट सेट किया जाता है। मई में कुसमुंडा एरिया को 3.47 मिलियन टन का लक्ष्य था। इसके मुकाबले एरिया ने 2.48 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। गेवरा एरिया को 5.26 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना था। इसके मुकाबले एरिया से 3.49 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया गया है। दीपका एरिया को 3.56 मिलियन टन का लक्ष्य दिया गया था । मई में इस टारगेट को इसने शत-प्रतिशत पूरा किया है। कोरबा एरिया को 0.72 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला था। मई माह के 31 दिनों में कोरबा एरिया से 0.62 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जा सका है। एसईसीएल को माह में 17.33 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना था। माह में एसईसीएल ने 14.42 मिलियन टन कोयला खनन किया है। जिले की मेगा परियोजनाओं के कम उत्पादन का असर एसईसीएल के उत्पादन पर पड़ा है।
    एसईसीएल के कई एरिया माह के लक्ष्य से पीछे रहे हैं। रायगढ़, जोहिला, सोहागपुर, हसदेव, बैकुंठपुर, चिरमिरी एरिया ने जरूर माह के लक्ष्य से अधिक कोयला खनन कर कंपनी प्रबंधन की चिंताएं दूर की है। संभवत: 16 जून से प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। तीन माह वर्षा ऋतु के दौरान कोयला खदानों के उत्पादन की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। ऐसे में कोयला खदानों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। खदान में जलभराव की स्थिति न हो इस पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। खासकर ओपन कास्ट परियोजनाओं में कोयला उत्पादन से लेकर डिस्पैच की चुनौतियां बढ़ जाती है। गत वित्तीय वर्ष में एसईसीएल को 212 मिलियन टन का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य को हासिल करने में कंपनी नाकाम रही थी। खासकर जिले की कुसमुंडा परियोजना का प्रदर्शन काफी खराब था। जिसे देखते हुए इस बार कंपनी ने अपना उत्पादन लक्ष्य 212 से घटाकर 195 मिलियन टन कर दिया है। कुसमुंडा एरिया का टारगेट भी 50 से घटाकर इस वित्तीय वर्ष में 39 मिलियन टन किया गया है। गेवरा एरिया का लक्ष्य भी 63 से कम कर 59 मिलियन टन किया गया है। दीपका का टारगेट 40 मिलियन टन यथावत रखा गया है।

    05 जून /मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बिना गारंटी फीस और जीरो प्रोसेसिंग चार्ज से कारोबारी ले सकेंगे एक्स्ट्रा लोन
    Next Article (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.