Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर कसा जा रहा शिकंजा
    कोरबा

    (कोरबा) ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर कसा जा रहा शिकंजा

    By Vinod Mittal06/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सीतामढ़ी क्षेत्र में आसमान से निगरानी
    * अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त
    * अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है।
    इसी क्रम में विशेष अभियान चलाते हुए खनिज उड़नदस्ता दल ने कोरबा अंचल के सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी रख कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे से नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। ड्रोन की सतत निगरानी के दौरान वाहन का पीछा करते हुए उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू तक चिन्हित की गई।
    इसके बाद खनिज जांच दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध उत्खनन में संलिप्त जेसीबी तथा अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर खनिज जांच चौकी, उरगा की अभिरक्षा में रखा। इसी अभियान के दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। इस प्रकार एक ही अभियान में कुल तीन वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
    खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई कार्यवाही की जा रही है।
    सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि अब जिले में अवैध खनन पर निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। साथ ही, रात के समय अंधेरे का लाभ उठाकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए साक्ष्यों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्यवाही से नहीं बच सकेंगे।
    खनिज विभाग ने जिलेवासियों से भी अपील की है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व की सुरक्षा में सहभागी बनें। यदि कहीं भी अवैध खनन, परिवहन या भण्डारण की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। विभाग ने दोहराया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी रियायत के कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

    27 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कटघोरा क्षेत्र में दो ट्रैलर के बीच हुई टक्कर एक चालक मृत-भालूमोड़ के पास हुआ हादसा
    Next Article (कोरबा) बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.