Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) करमा पर्व पर एचटीपीएस कॉलोनी में गूंजे मांदर, करमा नृत्य में झूमे कॉलोनीवासी

    (कोरबा) रामपुर क्षेत्र में निकला शिक्षा रथ

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सहकारिता क्षेत्र को मिल रही है नई मजबूती, बिलासपुर संभाग में खाद की कोई कमी नहीं : रजनीश सिंह
    कोरबा

    (कोरबा) सहकारिता क्षेत्र को मिल रही है नई मजबूती, बिलासपुर संभाग में खाद की कोई कमी नहीं : रजनीश सिंह

    By Vinod Mittal07/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोरबा जिला सहित 6 जिलों के किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
    * सहकारिता सप्ताह के तहत कोरबा के भैंसमा में हुआ भव्य कृषक सम्मेलन
    * होगा 9 नए बड़े गोदामों का शिलान्यास
    * किसानों के लिए एक बड़ा वरदान
    कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों और किसानों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत आने वाले कोरबा सहित सभी 6 जिलों में किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं है।
    * यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
    पत्रकार वार्ता में रजनीश सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को सहकारिता विभाग के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। वर्ष 2021 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्रालय से अलग कर एक स्वतंत्र सहकारिता विभाग का गठन किया था, जिसका प्रभार देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। तब से लेकर आज तक पूरे देश में सहकारिता के क्षेत्र को एक नई मजबूती मिली है और सभी सोसायटियों को कंप्यूटराइज्ड किया जा चुका है।
    उन्होंने आगे बताया कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत 29 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 3 तारीख को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े किसान भाइयों को करोड़ों रुपये की राशि का वितरण किया, साथ ही उन्हें केसीसी कार्ड और रुपे कार्ड भी सौंपे गए। पत्रकार वार्ता के दौरान रजनेश सिंह के साथ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोरबा के सहकारिता संयोजक बी.डी. शर्मा एवं सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा भी मंचस्थ थे।
    उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 10 आकांक्षी जिलों में शामिल कोरबा के भैंसमा में आज एक विशाल कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारिता क्षेत्र के कार्यों से अवगत कराना और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाना था।
    * खाद की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम
    किसानों को होने वाली परेशानियों और खाद की किल्लत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि बिलासपुर बैंक के अंतर्गत आने वाले सभी 6 जिलों में 65% से अधिक खाद का वितरण पहले ही किया जा चुका है। 15% से अधिक खाद का स्टॉक वर्तमान में सहकारी समितियों में सुरक्षित है। इसके अतिरिक्त 15% से 18% खाद डबल लॉक में मौजूद है। उन्होंने किसानों को पूरी तरह आश्वस्त किया कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और उन्हें इसके लिए परेशान होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।
    * 9 बड़े गोदामों का होगा शिलान्यास
    श्री सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहकारिता को नया आयाम देने के लिए 6 जुलाई को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बनाए जा रहे 9 बड़े गोदामों का शिलान्यास किया जाएगा। आने वाले समय में ये गोदाम छत्तीसगढ़ और यहाँ के किसानों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होंगे और सहकारिता क्षेत्र राज्य में एक सबसे मजबूत स्तंभ के रूप में उभरेगा।

    06 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पहली ही बारिश में जोगीनाला पुलिया हुआ क्षतिग्रस्त
    Next Article (कोरबा) हसदेव डुबान क्षेत्र में अवैध रूप से मत्स्याखेट करने का आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) करमा पर्व पर एचटीपीएस कॉलोनी में गूंजे मांदर, करमा नृत्य में झूमे कॉलोनीवासी

    09/24/2026

    (कोरबा) रामपुर क्षेत्र में निकला शिक्षा रथ

    09/24/2026

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    09/24/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/24/2026

    (कोरबा) करमा पर्व पर एचटीपीएस कॉलोनी में गूंजे मांदर, करमा नृत्य में झूमे कॉलोनीवासी

    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम की आवासीय कॉलोनी में हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस), प्रकृति और लोकपरंपरा…

    (कोरबा) रामपुर क्षेत्र में निकला शिक्षा रथ

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.