Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में आयी आंधी से घटित हुई दुर्घटना-मचा हड़कंप

    (कोरबा) बजरंगी प्रीमियम लीग सीजन-1 का हुआ भव्य समापन

    (कोरबा) सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारी मद्यपान करते पकड़ाए रंगे हाथ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से हुई भारी तबाही पर कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल
    कोरबा

    (कोरबा) वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से हुई भारी तबाही पर कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल

    By Vinod Mittal04/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-सक्ती जिले की सीमा पर स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बायलर विस्फोट ने पूरे छत्तीसगढ़ को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि दर्जनों घायल श्रमिक अस्पतालों में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
    इस औद्योगिक त्रासदी की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। 16 अप्रैल गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित समिति के सदस्यों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की।
    घटनास्थल पर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार और प्रबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रबंधन की लापरवाही से किया गया सदोष मानव वध है। पिछले ढाई सालों में राज्य में लगभग 300 श्रमिकों ने औद्योगिक दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई है। सरकार हर बार प्रबंधन को बचाने का काम करती है, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है।”
    * कांग्रेस की प्रमुख मांग अंतर्गत मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, गंभीर रूप से घायलों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, दोषी प्रबंधन के खिलाफ तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज हो आदि शामिल हैं।
    * सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
    प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि प्लांट में भट्टी बंद किए बिना ही जोखिम भरे काम कराए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि बिना उचित परमिट और सुरक्षा उपकरणों के काम कराना यहाँ सामान्य बात हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे प्रदेश के उद्योगों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।
    जांच दल में कांग्रेस की जांच समिति के संयोजक जयसिंह अग्रवाल सहित सदस्यगण पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, विधायक रामकुमार यादव, उत्तरी जांगड़े, अटल श्रीवास्तव, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल, राजेश अग्रवाल आदि शामिल हैं।

    18 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रायफल शूटिंग एकेडमी का भव्य शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) अभिनेत्री मंदाकिनी के कोरबा आगमन को लेकर कोरबा में हर्ष की लहर

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में आयी आंधी से घटित हुई दुर्घटना-मचा हड़कंप

    04/20/2026

    (कोरबा) बजरंगी प्रीमियम लीग सीजन-1 का हुआ भव्य समापन

    04/20/2026

    (कोरबा) सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारी मद्यपान करते पकड़ाए रंगे हाथ

    04/20/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202638 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/20/2026

    (कोरबा) जिले में आयी आंधी से घटित हुई दुर्घटना-मचा हड़कंप

    * ढही दीवार * दबा पड़ोसी का परिवार कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में रविवार देर…

    (कोरबा) बजरंगी प्रीमियम लीग सीजन-1 का हुआ भव्य समापन

    (कोरबा) सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारी मद्यपान करते पकड़ाए रंगे हाथ

    (कोरबा) रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.