Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोल पिच में लगी आग पर संयुक्त रूप से कार्यवाही कर पाया गया काबू
    कोरबा

    (कोरबा) कोल पिच में लगी आग पर संयुक्त रूप से कार्यवाही कर पाया गया काबू

    By Vinod Mittal07/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्यवाही से टली बड़ी दुर्घटना
    * कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री के कोल पिच में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं अग्निशमन दल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थिति पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को दोपहर 1:05 बजे अंकुश अग्रवाल, पिता सुभाष अग्रवाल, निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, खरमोरा, जिला कोरबा द्वारा वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री के कोल पिच में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, कोरबा की दमकल वाहन एवं फायर टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। साथ ही, अतिरिक्त सहायता के लिए बालको, एचटीपीपी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह तथा एनटीपीसी के फायर कंट्रोल रूम को भी तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सभी संस्थानों के दमकल वाहन एवं अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचे और संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान प्रारंभ किया। लगभग तीन घंटे की लगातार कड़ी मशक्कत एवं संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अग्निशमन दल की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    घटनास्थल पर एसडीएम सरोज महिलांगे सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने घटना का पल पल अपडेट लेने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने सुरक्षा के पर्याप्त उपाय के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

    26 जुलाई / मंथन मित्तल 

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दिल्ली के जंतर-मंतर पर गर्जे कोरबा के भू-विस्थापित
    Next Article (कोरबा) मुरली होटल मामले में अधिवक्ता संघ ने जारी किया अधिकृत बयान

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.