Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कुसमुंडा खदान पहुंच सीएमडी ने कलेक्टर के साथ लिया जायजा-जमीन और आर एंड आर के मुद्दों पर की समीक्षा
    कोरबा

    (कोरबा) कुसमुंडा खदान पहुंच सीएमडी ने कलेक्टर के साथ लिया जायजा-जमीन और आर एंड आर के मुद्दों पर की समीक्षा

    By Vinod Mittal07/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) मानसून के दौरान खदानों से कोयला उत्पादन की गति बनाए रखने प्रबंधन सक्रिय मोड पर है। इसके अलावा खदान विस्तार को लेकर पुर्नवास और पुर्नस्थापन (आरआर) से जुड़े मुद्दों का प्रमुखता से निपटारा किया जा रहा है। इस कड़ी में एसईसीएल सीमएडी ने कुसमुंडा एरिया का दौरा किया।
    एसईसीएल के चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) हरीश दुहन ने कुसमुंडा क्षेत्र में माइनिंग आपरेशन्स, प्रोडक्शन की तैयारियों और मॉनसून मैनेजमेंट की विस्तृत समीक्षा की। दौरे के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट देवेंद्र पटेल भी जमीन अधिग्रहण और पुनर्वास व पुनर्स्थापन (आर एंड आर) से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए सीएमडी के साथ शामिल हुए। जमीन अधिग्रहण और आर एंड आर गतिविधियों की प्रगति का जायजा लेने के लिए कुसमुंडा, गेवरा और दीपका मेगा प्रोजेक्ट्स के एरिया जनरल मैनेजर्स के साथ एक समीक्षा बैठक की गई।
    प्रतिनिधिमंडल ने खमारिया, आर एंड आर साइट और 14 नंबर डंप का भी दौरा किया, जिसे खोडरी, पाली और जटराज गांवों के परिवारों के पुनर्वास के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके बाद सीएमडी ने नीलकंठ अ और ब माइनिंग पैच का निरीक्षण किया व अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मॉनसून के मौसम में प्रोडक्शन की गति बनाए रखते हुए कोयला निकालने का काम तेजी से करें। विभागीय माइनिंग पैच की समीक्षा करते हुए, उन्होंने सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना प्रोडक्शन के लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर दिया और अधिकारियों को सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    श्री दुहन ने केएनआर-एसआईएमएल (जेवी) कॉन्ट्रैक्ट के लिए एचईएमएम मोबिलाइजेशन की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नए मिले काम को समय पर शुरू करना सुनिश्चित करें।

    22 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीएसईबी कालोनी से लकड़ी चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार-घटना में प्रयुक्त हाइड्रा जप्त
    Next Article (कोरबा) मानिकपुर खदान की क्षमता 5.25 से बढ़ाकर 7 मिलियन टन प्रतिवर्ष करने का प्रस्ताव

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.