Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) करूमौहा पंचायत में मचा घमासान
    कोरबा

    (कोरबा) करूमौहा पंचायत में मचा घमासान

    By Vinod Mittal02/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सरपंच पर लगा निजी राज चलाने का संगीन आरोप
    * उपसरपंच-पंचों ने धारा 40 में बर्खास्तगी की करी मांग
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत करूमौहा में कथित वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक मनमानी का आरोप लगाया गया हैं, जिसे लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
    जानकारी के अनुसार उपसरपंच सहित पंचायत के पंचों ने सरपंच पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा को शिकायत सौंप पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत पद से पृथक करने की मांग की है। शिकायत में संगीन आरोप लगाया गया है कि 15वें वित्त आयोग और मूलभूत मद की राशि का आहरण बिना विधिवत पंचायत बैठक और बिना पंचों की जानकारी के किया गया। कथित तौर पर फर्जी प्रस्ताव तैयार कर राशि निकाली गई। ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत जिन कार्यों को ग्राम सभा से अनुमोदन आवश्यक था, उन पर भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
    पूर्व सचिव के खिलाफ झूठी शिकायत कर प्रताड़ित करने और अपने अनुकूल सचिव पदस्थ कराने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। वर्तमान सचिव को नियमित रूप से कार्य नहीं करने देने तथा पुलिस कार्यवाही की धमकी देकर दबाव बनाने की बात भी सामने आई है। मामले को और गंभीर बताते हुए पंचों ने आरोप लगाया कि आश्रित ग्राम स्थित प्राथमिक शाला भवन और आंगनबाड़ी भवन को बिना पंचायत प्रस्ताव और सक्षम अनुमति के जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान हुआ। भवन से निकली सामग्री के कथित विक्रय और राशि गबन का भी आरोप है।
    पंचों का आरोप लगाते हुए कहना है कि पिछले छह महीनों से पंचायत की बैठक नहीं हुई। संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाता संचालन नहीं होने के कारण विकास कार्य बाधित हैं। मनरेगा सहित रोजगार योजनाएं प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा।
    उपसरपंच का संगीन आरोप लगाते हुए कहना हैं की “पंचायत को नियम से नहीं बल्कि दबाव और मनमानी से चलाया जा रहा है। हमें किसी भी खर्च की जानकारी नहीं दी जाती। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो गांव के विकास का पैसा पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।”
    सबका एकमत हो कहना हैं की “ग्राम सभा की स्वीकृति के बिना कार्य कराए गए और राशि निकाली गई। भवन तोड़ना बेहद गंभीर मामला है। हम पारदर्शी जांच चाहते हैं और दोषियों पर सख्त कार्यवाही विधि सम्मत होनी चाहिए। उपसरपंच और पंचों ने स्पष्ट किया है कि यदि निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।

    11 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वृद्धजन सम्मान समारोह एवं राजयोग ध्यान सत्र आयोजित
    Next Article (कोरबा) दीपका पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के साथ 4 कथित आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    09/14/2026

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    09/14/2026

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    कोरबा (मंथन) नरेंद्र मोदी विचार मंच ने संगठन विस्तार करते हुए कोरबा जिले में नई…

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    (कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.