Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने विद्यालय में बच्चों को पढ़ाकर दिया शिक्षादान का संदेश
    कोरबा

    (कोरबा) सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने विद्यालय में बच्चों को पढ़ाकर दिया शिक्षादान का संदेश

    By Vinod Mittal08/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) शिक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और समाज के शिक्षित नागरिकों को शासकीय विद्यालयो से जोडने की पहल के तहत ‘सभापति की पाठशाला’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर सुबह शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच समय बिताया और उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए पढ़ाया।
    शिक्षादान की मुहिम से जुड़ते हुए एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती उर्वशी राठौर, सीतामढ़ी की पार्षद श्रीमती राधा बाई, मोतीसागर पारा की पार्षद श्रीमती रुबिदेवी सागर ने भी बच्चों से सामान्य ज्ञान और खेल कला आदि की जानकारी साझा किया। इस अवसर पर नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज के प्रत्येक शिक्षित नागरिक को सप्ताह में कम से कम एक या दो दिन शासकीय विद्यालयों में जाकर बच्चों के बीच समय बिताना चाहिए। सामान्य ज्ञान, प्राथमिक शिक्षा, खेल, कला, नैतिक शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया जा सकता है। उनका मानना है कि समाज के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर शिक्षित व्यक्ति थोड़ा-सा समय निकालकर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाने का संकल्प ले, तो इससे न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर होगा बल्कि समाज को शिक्षित, अनुशासित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। निर्धन और जरूरतमंद बच्चों को योग्य, गुणवान और सक्षम नागरिक बनाने से बड़ा समाजसेवा का कार्य और कोई नहीं हो सकता।
    सभापति ने सभी शिक्षित नागरिकों से इस मुहिम से जुडने की अपील करते हुए कहा कि शुभ सावन माह के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाया जाए। उन्होंने इच्छुक लोगों से सप्ताह में एक-दो दिन अपने आसपास के शासकीय विद्यालयों में जाकर बच्चों को पढ़ाने का आग्रह किया।
    इस अभियान के तहत सीतामढ़ी मिडिल स्कूल के कक्षा सातवीं और आठवीं में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित का प्रश्नोत्तर हल कराया गया तथा सफल प्रतिभाशाली बच्चे सौम्य श्रीवास, खेमराज दास, प्रभा सारथी, यक्ष कर्ष, अंकुशा तांती को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के समस्याओं की जानकारी लेकर उसे शीघ्र हल करने अधिकारियों को अवगत कराया।
    शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सागर, एवं पार्षद श्रीमती उर्वशी राठौर, श्रीमती राधा बाई, उपस्थित शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

    02 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद अंचल में भी सघन जांच अभियान शुरू
    Next Article (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.