कोरबा (मंथन) कोरबा जिला बांगों थाना अन्तर्गत ग्राम पतुरिया डांड़ में एक व्यक्ति बोलेरो चलाने का काम करता था। 5 फरवरी की सुबह बोलेरो में सगाई के लिए धनवार पारा के कुछ लोगों को सगाई कार्यक्रम के लिए बांगों लेकर गया था। जहां से कुछ लोगो के साथ खाना खाने मोरगा चला गया। रात 2.30 बजे वे सभी बांगों लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में बिसरार नाला के समीप एक पिकअप सडक़ के बीच खड़ी मिली। पिकअप के चालक ने एनडीकेटर बंद कर दिए थे। जिससे कार पिकअप के पीछे जा टकराई। हादसे में बोलेरो चालक की मृत्यु हो गई। उसके साथियों को गंभीर चोटें आई। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर काठी आरोपी पिकअप चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।
09 फरवरी / मित्तल



