Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम पंचायत आमाटिकरा में जागरूकता सभा आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम पंचायत आमाटिकरा में जागरूकता सभा आयोजित

    By Vinod Mittal02/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत आमाटिकरा में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने पुलिस ने विशेष सभा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा उपस्थित रहे।
    ग्रामीणों को वर्तमान समय की चुनौतियों, कानून व्यवस्था और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। श्री वर्मा ने बालक-बालिकाओं के व्यवहार में आ रहे बदलावों पर अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सशक्त समाज की नींव हैं। सडक सुरक्षा नियमों का पालन करने और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी, ताकि ग्रामीण किसी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार न हों।
    जेंडर ट्रेनर लक्ष्मी देवी प्रजापति ने जेंडर समानता और समाज में इसकी आवश्यकता बताई। वहीं एस्पायर की प्रतिनिधि अंजू नेटी ने ‘बालिका अधिकार सुरक्षा समिति’ की संरचना, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह समिति गांव की बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। थाना प्रभारी की उपस्थिति में आदित्य साहू एवं ओम प्रकाश द्वारा ‘बाल अधिकार सुरक्षा समिति’ का विधिवत गठन कराया गया।
    इस अवसर पर सरपंच बाबूलाल धनुवार, उप सरपंच श्याम सिंह आर्मो, राम सिंह मरावी, पंच जगधारी श्याम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन सोनकुंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सरपंच श्री धनुवार ने आभार जताया।

    09 फरवरी / मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) किकबॉक्सर अभिषेक खंडेकर ने 5वीं इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में जीते स्वर्ण व रजत पदक
    Next Article (कोरबा) पिकअप से टकराई कार-एक मृत, दो घायल

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202689 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.