Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 1.74 करोड़ के 10 विकास कार्यों की कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी आधारशिला
    कोरबा

    (कोरबा) 1.74 करोड़ के 10 विकास कार्यों की कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी आधारशिला

    By Vinod Mittal11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और शहर के समग्र विकास की दिशा में नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पंडित रविशंकर शुक्ल नगर एवं दादर चौक में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में 1 करोड़ 73 लाख 35 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
    इन कार्यों में नाली निर्माण, सीसी सड़क, आरसीसी शेड, कलवर्ट तथा सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का निर्माण शामिल है। इनके पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    * मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन
    भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल नगर लंबे समय से मुख्य सड़क, आंतरिक सड़कों और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा था। ट्रिपल इंजन की सरकार नगर निगम के सभी 67 वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में विकास कार्यों की शुरुआत की गई है।
    उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और शहर के हर वार्ड तक पहुंचे। वार्डों की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करते हुए कोरबा को बेहतर सड़कों, सुदृढ़ जल निकासी और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे बताया कि बीते तीन वर्षों में शहर के 60 से अधिक समाजों की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। राजपूत क्षत्रिय समाज की मांग पर राम-जानकी मंदिर परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभा भवन के ऊपरी तल के निर्माण एवं विस्तार के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए भी भूमिपूजन किया गया। भवन के विस्तार से सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
    उन्होंने बताया कि दादरखुर्द और मानिकपुर क्षेत्र में आरसीसी नाली, कलवर्ट और सीसी सड़क निर्माण कार्यों की भी आधारशिला रखी गई है। इन कार्यों से क्षेत्र की लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
    * पहली बार इतनी तेज गति से हो रहा शहर का विकास : महापौर
    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बड़े सड़क प्रकल्पों के साथ वार्डों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
    कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, श्रीमती सुनीता चौहान और नारायण कुर्रे, एमआईसी सदस्य श्रीमती चंद्रकली जायसवाल, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अवधेश सिंह, पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, प्रताप सिंह कंवर, चंद्रमा सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, दिनेश वैष्णव, श्रीमती सुधा झा, एल्डरमैन दीपक यादव, दीनू महाराज, श्रीमती शैली राय, श्रीधर द्विवेदी और दुष्यंत तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

    01 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कार और बाइक की हुई भीषण भिड़ंत में टायर फैक्ट्री के दो मजदूर गंभीर
    Next Article (कोरबा) बालको की 525 kA पॉटलाइन का दूसरा जोन शुरू-स्मेल्टर विस्तार परियोजना को मिली गति

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    11/01/2026

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    11/01/2026

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    11/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/01/2026

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    * सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश * आयोजित बैठक…

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    (कोरबा) शासकीय कार्यों में लापरवाही के आरोप पर पटवारी निलंबित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.