Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘‘बूथ की बात-चाय के साथ’’ अभियान का बालको मंडल में हुआ शुभारंभ-बूथ संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर
    कोरबा

    (कोरबा) ‘‘बूथ की बात-चाय के साथ’’ अभियान का बालको मंडल में हुआ शुभारंभ-बूथ संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर

    By Vinod Mittal07/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने दिए संगठन सुदृढ़ीकरण के मंत्र
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की नवाचार पहल के तहत बालको मंडल में “बूथ की बात-चाय के साथ” अभियान का शुभारंभ सोमवार को शक्ति केंद्र कैलाशनगर, वार्ड क्रमांक-43 के बूथ क्रमांक-119 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाना रहा।
    कार्यक्रम में बूथ संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख एवं “मन की बात” प्रमुख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बूथ संगठन को मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
    इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर कार्य करेगा तो संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, मतदाता संवाद और संगठनात्मक सक्रियता को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
    कार्यक्रम में बालको मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने कहा कि “बूथ की बात-चाय के साथ” अभियान कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से नियमित रूप से बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जिला मंत्री लुकेश्वर चौहान, मंडल महामंत्री जय राठौर, मंडल उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद, मंडल मंत्री राजा शर्मा, वरिष्ठ एल्डरमेन मंदाकिनी त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति परिहार, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, मंत्री रश्मि सोनी, उपाध्यक्ष मंजू कश्यप, किसान मोर्चा अध्यक्ष आर. ए. नारायण, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी अनीता प्रसाद, शक्ति केंद्र संयोजक विद्यासागर त्रिपाठी, किसान मोर्चा महामंत्री सुनीता उपाध्याय, सह-संयोजक जीतू भाई, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र पाठक तथा मंडल मीडिया प्रभारी राकेश तलवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ-सबसे मजबूत” के संकल्प को दोहराते हुए बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और अभियान को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

    15 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महिला कृषक शांति देवी ने प्राकृतिक खेती से पेश की मिसाल
    Next Article (कोरबा) सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री से शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस को मनेंद्रगढ़ तक बढ़ाने किया आग्रह

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.