Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में
    कोरबा

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    By Vinod Mittal08/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरभोका स्थित आश्रम शाला के एक शिक्षक का कथित रूप से मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत्त ग्राम में घूमते हुए पाए जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।
    ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम शाला में पदस्थ शिक्षक शाला समय के दौरान मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत्त पाए गए, जिससे बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक को नशे की हालत में देखकर इसकी सूचना तत्काल ग्राम सरपंच को दी गई।
    सरपंच ने बताया कि इस संबंध में कुछ दिन पहले ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद बीईओ स्वयं सरभोका आश्रम शाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।ग्रामीणों का कहना है कि आश्रम शाला में करीब 130 से 135 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि यहां केवल तीन शिक्षक पदस्थ हैं। आरोप है कि इनमें से दो शिक्षक अक्सर शराब के नशे में रहते हैं तथा नियमित रूप से अनुपस्थित भी रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने दावा किया कि पिछले 13 से 14 वर्षों से संबंधित शिक्षकों का यही रवैया बना हुआ है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने का आरोप भी लगाया गया है।
    ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कड़ी विभागीय कार्यवाही की मांग की है। हालांकि, इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक पर विभागीय कार्यवाही की जा सकती है।

    04 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप
    Next Article (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.