कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में बारिश थमने के साथ ही उड़ रहे धूल के गुबार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इंदिरा स्टेडियम बाइपास से राताखार व गेरवाघाट की सड़क पर धूल के कारण चलना मुश्किल हो गया है। इसका सीधा असर राहगीरों को सेहत पर पड़ने लगा है।
कोयला खदानों के कोल डस्ट की कीचड़ भारी वाहनों के पहियों से चिपककर सड़कों पर आ रही है। बारिश थमते ही कीचड़ सूख गया है और इससे धूल का गुबार उठने लगा है। इसी तरह शहर के अन्य मार्गों में भी परेशानी बनी हुई है। कुसमुंडा फोरलेन सड़क पर पट्टा लाइन के पास, कुचेना मोड़ के पहले, लक्ष्मण नाला पुलिस के दोनों ओर, गेरवाघाट बाइपास पर, राताखार तिराहे व पूल पर भारी वाहनों के गुजरने से कोल डस्ट उड़ रहा है। कोयले के बारीक कण आंखों में घूसने से अजीब की जलन हो रही है। लोगों का कहना है कि सड़क सूखने पर साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए।
14 जुलाई / मंथन मित्तल



