कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के युवा पत्रकार अनूप पासवान को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिला इकाई का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन ने पत्रकारों के हितों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की सहमति तथा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना के अनुमोदन से नवगठित जिला कार्यकारिणी में की गई है।
संगठन का कहना है कि अनूप पासवान ने लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
20 जुलाई / मंथन मित्तल



