Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कथित आरोपी गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कथित आरोपी गिरफ्तार

    By Vinod Mittal05/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने की कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी क्षेत्र अंतर्गत “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढेंगुरनाला कोहड़िया में मृतक बसंत पटेल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच की।
    जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक से ₹15,000/- की राशि लेकर वापस नहीं करने एवं मानसिक प्रताड़ना देने की वजह से वह परेशान था। पीएम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत प्राप्त हुए। वहीं जांच विवेचना, गवाहों के कथन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है।
    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले कथित आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि 10 मई को ग्राम ढेंगुरनाला कोहड़िया निवासी द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विस्तृत जांच प्रारंभ की गई।
    जांच के दौरान गवाहों, परिजनों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि कथित आरोपी द्वारा मृतक से ली गई ₹15,000/- की राशि वापस नहीं करना तथा लगातार मानसिक दबाव एवं प्रताड़ना देना घटना का प्रमुख कारण रहा।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सूक्ष्म विवेचना, गवाहों के बयान, तकनीकी विश्लेषण, घटनास्थल निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। फॉरेंसिक जांच एवं वैज्ञानिक प्रमाणों से पुलिस को मामले की कड़ियां जोड़ने एवं आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
    कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, अपराध अथवा अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

    24 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) खनिज विभाग कोरबा ने की बड़ी कार्यवाही-3 जेसीबी और 16 ट्रैक्टर जप्त
    Next Article (कोरबा) टी.एस. सिंहदेव का दो दिवसीय कोरबा- कटघोरा दौरा संभावित-आदिवासी अधिकारों के मुद्दे पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.