कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत एटक से संबद्ध एल्युमिनियम एम्पलाईज यूनियन के पदाधिकारीयो की बैठक कामरेड हरिनाथ सिंह की अध्यक्षता में बालको एटक कार्यालय में संपन्न हुई, इस बैठक में बालको प्रबंधन की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में श्रमिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
यह धरना प्रदर्शन 08 जुलाई को परसाभाटा आजाद चौक बालको में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थायी एवं ठेका श्रमिक, युवा बेरोजगार भाग लेंगे। यूनियन का कहना है कि बार-बार मांगपत्र एवं चर्चा के बावजूद श्रमिकों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया है।
# यूनियन की प्रमुख मांगें
1) ठेका कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
2) श्रमिकों को कारखाने में अपनी उपस्थिति के लिए चार बार पंच करना पड़ता है, जो की नियम के विरुद्ध है दो बार पंच करवाया जाए।
3) ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन दिया जाए।
4) लंबित देयकों एवं अन्य श्रमिक हितों से जुड़े मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
5) श्रमिक विरोधी निर्णयों को वापस लिया जाए।
6) श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार एवं नियमित संवाद सुनिश्चित किया जाए।
7) जो ठेका श्रमिकों को वर्ष अप्रैल 2022 से एलटीएस में शामिल किया गया है उन्हें श्रेणी नहीं दिया गया है अभिलंब श्रेणी दिया जाए।
8) बालकों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को भी प्रोडक्शन इंसेंटिव दिया जाए।
9) स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये।
10) ठेका श्रमिकों के वेतन में काफी वेतन विसंगतियां है इसे दूर किया जाए।
11) नॉन एलटीएस के कर्मचारीयों को कैंटीन अलाउंस दिया जाए।
12) ड्यूटी टाइम में प्लांट के बाहर परसाभाटा गेट पर भारी वाहनों का आना जाना लगे रहता है आधा घंटा नो एंट्री लगाई जाए।
यूनियन ने कहा है कि यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। यूनियन ने सभी श्रमिकों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने अपील की है।
06 जुलाई / मंथन मित्तल



