Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    By Vinod Mittal07/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की लंबित रेल परियोजनाओं और रेलवे अधोसंरचना के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से विकसित करने पर महत्वपूर्ण सहमति बनी।
    लगभग 295 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेल लाइन कटघोरा, करतला, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक पहुंचेगी। इस परियोजना के साकार होने से प्रदेश के अनेक जिलों को सीधी रेल सुविधा मिलने के साथ औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
    प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केवल एक रेलवे परियोजना नहीं, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मजबूत आधार बनेगी। रेल संपर्क बढ़ने से उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी, खनिज संपदा का परिवहन अधिक सुगम होगा और पर्यटन को भी नया विस्तार मिलेगा। विशेष रूप से जनजातीय अंचलों के विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    उक्त बैठक में राज्य की अन्य रेल परियोजनाओं और रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करने के विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक रेल सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आधुनिक अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है और आने वाले समय में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक निवेश, व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय संतुलित विकास को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक परियोजना साबित होगी। इसके पूरा होने से लाखों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई रफ्तार प्राप्त होगी।

    31 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक
    Next Article (कोरबा) वार्ड क्रमांक 5 में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सकरात्मक पहल

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.