Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    (कोरबा) घर से चल रहे अवैध मादक खाद्य पदार्थ बिक्री पर पुलिस ने मारा छापा-महिला तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

    (कोरबा) संतरेगा में लकड़ी जप्ती मामले में हुआ विवाद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव अंतर्गत गणेश कुलदीप पुनः बने अध्यक्ष-सुनील बने सचिव
    कोरबा

    (कोरबा) अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव अंतर्गत गणेश कुलदीप पुनः बने अध्यक्ष-सुनील बने सचिव

    By Vinod Mittal04/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोषाध्यक्ष पद पर फिर चुने गए अमरनाथ कौशिक
    * नूतन सिंह की रणनीति रही कारगर
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के परिणाम मतगणना पूर्ण होने के बाद घोषित हो गए हैं। इस चुनावी दंगल में निवर्तमान गणेश कुलदीप ने एक बार पुनः अपनी लोकप्रियता साबित करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है। वहीं, नगर निगम सभापति और निवर्तमान सचिव नूतन सिंह ठाकुर की बिसात और कुशल रणनीति इस चुनाव में जीत का मुख्य आधार बनकर उभरने की चर्चा रही।
    * चतुष्कोणीय मुकाबले में दिखा उत्साह
    चुनाव में मुख्य मुकाबला चतुष्कोणीय रहा, जिसमें गणेश कुलदीप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल को पीछे छोड़ दिया। इस चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा शिव नारायण सोनी रहे, जिन्होंने अपने पहले ही चुनाव में तीसरे स्थान पर रहकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्ष पद के चौथे प्रत्याशी राकेश दुबे रहे। कानूनी हलकों में शिव नारायण को भविष्य के एक उभरते हुए मजबूत नेतृत्व के रूप में इस चुनाव के बाद देखा जा रहा है।
    नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन देखने को मिला है। जिसके अंतर्गत उपाध्यक्ष रवि शर्मा, सचिव सुनील यादव, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला भगत, सहसचिव रवि भगत, महिला सहसचिव माधुरी बोरई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, ग्रंथालय सचिव क्रांति श्रीवास, चुने गए हैं।
    कार्यकारिणी सदस्य की नई टीम में शिव साहू, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा और वरुण राही को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
    * निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
    उल्लेखनीय हैं की संघ के कुछ पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका था, जिनमें क्रीड़ा सचिव हरिशंकर श्रीवास, महिला क्रीड़ा सचिव सावित्री धांधी, महिला कार्यकारिणी यमुना मानिकपुरी एवं सुनिता पिल्ले शामिल हैं।
    चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों को बधाईयों देने का तांता लग गया। अधिवक्ता संघ की तीसरी बार बागडोर संभालने जा रहे गणेश कुलदीप ने प्रत्यक्ष परोक्ष सहयोग देने वाले सभी का आभार जताते हुए कहा है कि उनके लिए संघ के प्रत्येक सदस्य के अधिकारों की रक्षा करना परम दायित्व है और वे उनकी सुविधा,विकास के लिए प्रतिबद्ध हो कर कार्य करने संकल्पित है।

    14 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) खदान से प्रभावित ग्रामीणों ने बुनियादी हक और बसाहट सहित रोजगार की मांग को लेकर रोका उत्पादन
    Next Article (कोरबा) सुरेश गुप्ता ने सांसद प्रतिनिधि बनने पर जताया आभार

    Related Posts

    (कोरबा) संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    04/16/2026

    (कोरबा) घर से चल रहे अवैध मादक खाद्य पदार्थ बिक्री पर पुलिस ने मारा छापा-महिला तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/16/2026

    (कोरबा) संतरेगा में लकड़ी जप्ती मामले में हुआ विवाद

    04/16/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026135 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202638 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/16/2026

    (कोरबा) संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में बड़ी गड़बड़ी…

    (कोरबा) घर से चल रहे अवैध मादक खाद्य पदार्थ बिक्री पर पुलिस ने मारा छापा-महिला तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

    (कोरबा) संतरेगा में लकड़ी जप्ती मामले में हुआ विवाद

    (कोरबा) जिले की तीन उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण में जांच के दौरान पाई गयी अनियमितताएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.